By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

तीन बड़े कोचिंग के खिलाफ सबूत, BPSC परीक्षा में क्वेश्चन पेपर लहराने वालों पर कार्रवाई

Amit Dubey
Last updated: December 16, 2024 1:00 pm
By Amit Dubey 895 Views
Share
3 Min Read
कार्रवाई, BPSC परीक्षा, कोचिंग संस्थान, मिले सबूत, आयोग, पुलिस, क्वेश्चन पेपर, लहराना
SHARE

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक की अफवाह उड़ाने की साजिश में पुलिस को तीन बड़े कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सबूत मिले हैं। अब पुलिस इनपर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, BPSC भी अब उन परीक्षार्थियों पर ऐक्शन लेने जा रहा है, जिन्होंने पटना के बापू परीक्षा परिसर केंद्र पर हंगामे के दौरान एग्जाम का क्वेश्चन पेपर और उसका बंडल लहराया था। बिहार लोक सेवा आयोग इन उपद्रवी परीक्षार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के मूड में है। परीक्षा के दिन कुछ छात्र परीक्षा हॉल से वीक्षक से प्रश्न पत्र का बंडल लेकर फरार हो गए और सेंटर के गेट पर चढ़कर इन्होंने प्रश्न पत्र का बंडल लहराया। इससे अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया।

Contents
कोचिंग संस्थानों पर क्रैक डाउन का काउंटडाउन शुरूजिला प्रशासन ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट
- Advertisement -

कोचिंग संस्थानों पर क्रैक डाउन का काउंटडाउन शुरू

आज पटना स्थित पुलिस मुख्यालय में एजीडी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन और आर्थिक अपराध इकाई के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य के तीन बड़े कोचिंग के खिलाफ छात्रों को भड़काने साथ सरकार के विरोध में साजिश करने के सबूत मिले हैं। इनके खिलाफ जांच की जा रही है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी। नॉर्मलाइजेशन को लेकर भी अभ्यर्थियों को इन कोचिंग संस्थानों द्वारा भड़काये जाने के सबूत मिले हैं। बिहार पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि राज्य में कई ऑनलाइन एग्जाम सेंटरों को बड़े माफिया चला रहे हैं। कई तो सेल कंपनी बनाकर ऑनलाइन सेंटर चला रहे हैं और अवैध गतिविधि करते हैं। परीक्षा में गड़बड़ी करने के पीछे भी इनकी भूमिका रही है।

जिला प्रशासन ने आयोग को सौंपी रिपोर्ट

उधर 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हंगामे को लेकर आज सोमवार को आयोग कार्यालय में एक बैठक हो रही है। दरअसल आयोग ने जिला प्रशासन से परीक्षा के दिन बापू परिसर केंद्र पर हंगामें की घटना पर जांच रिपोर्ट मांगी थी। 15 दिसंबर को जिला प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे से जांच कर अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। माना जा रहा कि इसी रिपोर्ट के आधार पर आज की बैठक में उपद्रवी परीक्षार्थियों पर ऐक्शन लिया जाएगा। आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया है कि जिला प्रशासन की रिपोर्ट के आधार पर बुलाई बैठक में उपद्रवी छात्रों के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। रिपोर्ट से ऐसा प्रतीत हुआ है कि कई अभ्यर्थी पहले से परीक्षा का माहौल खराब करने की तैयारी में थे।

TAGGED: BPSC परीक्षा, आयोग, कार्रवाई, क्वेश्चन पेपर, तीन कोचिंग संस्थान, पुलिस, मिले सबूत, लहराना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

सहयोग शिविरों से पंचायत स्तर पर मिल रहा समस्याओं का समाधान, विधायक डॉ. सियाराम सिंह ने की पहल की सराहना
बिहारी समाज
रहीमापुर-रूपस पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, ग्रामीणों की शिकायतें सुन त्वरित निष्पादन का आश्वासन
बिहारी समाज
आयोजित सहयोग शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी, प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन का निर्देश
बिहारी समाज
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
मुजफ्फरपुर, स्वर्ण, व्यवसायी, हत्या, लूट
अपराध

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में लूट का विरोध करने पर बीती देर शाम अपराधियों ने…

By Amit Dubey
45 लाख, ज्वेलरी लूट, एनकाउंटर, गयाजी, दो कुख्यात, दबोचा, पैर, गोली
अपराध

गयाजी में 45 लाख की ज्वेलरी लूट के दो आरोपियों का हाफ एनकाउंटर, पैर में गोली मरकर दबोचा

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत चाल्हो पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस ने…

By Amit Dubey
अनंत सिंह, गुंजन सिंह, जमानत, अश्लील डांस, हथियार प्रदर्शन
अपराध

अश्लील डांस और हथियार लहराने वाले मामले में अनंत सिंह व गायक गुंजन सिंह को अग्रिम जमानत

गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने आज सोमवार को अश्लील डांस वीडियो और…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?