By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
संस्कृति

क्या है ‘डायन दीया’ जिसे लोग दिवाली के दिन द्वार पर लगाते हैं? जानें धार्मिक महत्व

Amit Dubey
Last updated: October 30, 2024 5:05 pm
By Amit Dubey 1k Views
Share
4 Min Read
डायन दीया, दिवाली, घर का द्वार, धार्मिक महत्व, नकारात्मक उर्जा, नाश, सकारात्मक उर्जा
SHARE

दीपावली उत्साह और रोशनी का त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीराम लंका विजय और 14 वर्ष का वनवास काट कर अयोध्या लौटे ​थे। भगवान के आगमन को लेकर समूचे अयोध्या को रौशनी तथा दीयों से सजाया गया है। माना जाता है कि तमाम परेशानियों से पार पाने के बाद दिवाली के दिन माता लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन माहौल उत्साह और जोश—उमंग से भर जाता है। इस खास त्योहार में घरों और आंगन को दीयों से सजाने की पुरानी परंपरा है। यह सुख, समृद्धि और खुशियों का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन की एक खास परंपरा है ‘डायन दीया’ जलाना। इसे लोग घर के बाहर चौखट पर रखते हैं। मान्यता है कि डायन दीया जलाने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पातीं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमेशा बना रहता है।

Contents
घर की नकारात्मक शक्तियों का होता है नाशडायन ​दीये की 5 बातियां पंच तत्व की प्रतीकभगवान के अयोध्या आगमन से जुड़ी परंपरा
- Advertisement -

घर की नकारात्मक शक्तियों का होता है नाश

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है ताकि घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास हो। लेकिन इसके साथ ही नकारात्मक शक्तियों के नाश के लिए भी कुछ उपाय भारत में सदियों से प्रचलित रहे हैं। आचार्य जगदीश द्विवेदी ने बताया कि दीपावली से जुड़े कई पौराणिक मान्यताओं के अनुसार डायन दीया जलाने से घर के चारों ओर एक सुरक्षा कवच बनता हैै। इससे बुरी शक्तियां घर में नहीं आ पातीं। डायन दीया खास तौर पर कुम्हारों द्वारा बनाया जाता है और हर साल इसकी बाजार में काफी मांग रहती है। डायन दीया कैसे बनता है, इस पर ध्यान दें तो यह दीया मिट्टी की एक महिला आकृति के रूप में बनाई जाती है। इसमें पांच छोटे-छोटे दीयों को जलाने की जगह बनी होती है। इन दीयों में घी डालकर इन्हें दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर जलाया जाता है।

डायन ​दीये की 5 बातियां पंच तत्व की प्रतीक

आचार्य जगदीश बताते हैं कि ‘डायन दीया’ में जो पांच दीये होते हैं वे पांच तत्वों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दिवाली की रात को इस दीये को मुख्य दरवाजे पर जलाया जाता है ताकि घर में बुरी शक्तियां प्रवेश न कर सकें और सदैव के लिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। इसकी एक और व्याख्या यह दी जाती है कि पांच दीयों से जो प्रकाश होगा वह अंधकार यानी नकारात्मक उर्जा का ऐसा नाश करेगा कि वह फिर वहां उस जगह आने का नाम भी नहीं लेंगी। इसके साथ ही ये दीये घर और उसमें रहने वाले लोगों को बुरी नजर से भी अगले एक साल तक मतलब अगली दिवाली तक बचा कर रखेंगे।

भगवान के अयोध्या आगमन से जुड़ी परंपरा

डायन दीया बनाने में कुम्हार महीनों पहले से जुट जाते हैं। पटना स्थित सालिमपुर अहरा के कुम्हार मनोज पंडित के अनुसार डायन दीया जलाने से बुरी शक्तियां घर में नहीं आतीं। हर साल इस दीये की बाजार में अच्छी खासी मांग रहती है। इससे हमारी अच्छी कमाई होती है। दीपावली का ऐतिहासिक महत्व भी बहुत खास है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत के लिए अयोध्यावासियों ने घी के दीयों से नगर को सजाया था। तभी से समूचे भारत में दीपावली को दीपों के त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई। और उसी समय से मिट्टी के दीयों और डायन दीये का इस त्योहार में खास स्थान बना हुआ है।

- Advertisement -
TAGGED: घर का द्वार, डायन दीया, दिवाली, धार्मिक महत्व, नकारात्मक उर्जा, नाश, सकारात्मक उर्जा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
इंटरमीडिएट परीक्षा को ले परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
योगेंद्र पासवान के साथ पूर्व व वर्तमान अधिकारियों पर कार्रवाई लगभग तय 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
विराट, शिवलिंग, स्थापित, रामाण मंदिर, महा-शिवलिंग, CM नीतीश, विश्व, सबसे बड़ा
देश-विदेश

विराट रामाण मंदिर परिसर में ‘महा-शिवलिंग’ स्थापित, CM नीतीश भी पहुंचे

मोतिहारी के कैथवलिया कल्याणपुर में आज शनिवार को विश्व का सबसे बड़ा…

By Amit Dubey
साधु, श्राप, आग, रोटी, गयाजी
बिहारी समाज

रोटी नहीं दी तो साधु ने दे दिया श्राप! गयाजी का यह परिवार सड़क पर गुजार रहा जीवन…जाने क्या हुआ?

गया जी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक साधु…

By Amit Dubey
लालू, तेज प्रताप, दही-चूड़ा, भोज, नाराज नहीं
देश-विदेश

बेटे से कोई नाराजगी नहीं! तेज प्रताप के ‘दही-चूड़ा’ भोज में लालू ने डाली मिठास…

बिहार में मकर संक्रांति का उत्साह चरम पर है। इस मौके पर…

By Amit Dubey
तेजस्वी, गायब, दही—चूड़ा, तेज प्रताप
देश-विदेश

तेजस्वी को दही-चूड़ा का न्योता देंगे तेज प्रताप, मकर संक्रांति पर लालू फैमिली क्या  ‘खिचड़ी’ पक रही ? 

तेज प्रताप यादव मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा का भोज करायेंगे। वे इस…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?