By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

अशोक चौधरी का प्रमोशन या डिमोशन! नीतीश के इंद्रजाल में फंसे जदयू के दोनों गुट

Amit Dubey
Last updated: September 28, 2024 4:03 pm
By Amit Dubey 775 Views
Share
7 Min Read
जदयू, गुटबाजी, अशोक चौधरी, प्रमोशन या डिमोशन, नीतीश कुमार, कंफ्यूजन
SHARE

जदयू की अंदरूनी राजनीति और गुटबाजी को कोई नीतीश सरीखा राजनीति का मैंड्रेक ही हैंडल कर सकता है। जिस तरह मशहूर कॉमिक्स इंद्रजाल का मैंड्रेक कैरेक्टर अपने जादुई हुनर और चालों से दुश्मनों को परास्त कर अपने किले की रक्षा करता है, कुछ उसी तरह नीतीश कुमार भी अपने जदयू के झगड़ों को संभाल रहे हैं। ऐसे में नीतीश के एक फैसले ने वह काम किया जिससे जदयू के दोनों गुट काफी कन्फ्यूज हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं मंत्री अशोक चौधरी को हाल में जदयू का महासचिव बनाए जाने के निर्णय की। जदयू का एक गुट जहां इसे उनका डिमोशन बता रहा तो वहीं दूसरा गुट इसे उनका प्रमोशन करार दे रहा।

Contents
जदयू की अंदरूनी सियासत पर नीतीश की चोटरोयें या गायें, कंन्फ्यूजन में पार्टी के दोनों गुटअशोक चौधरी पर दो फाड़ होने से बची पार्टीनीतीश के फैसले को अपने पक्ष में बताने की होड़इस आधार पर मंत्री चौधरी का डिमोशन बता रहा विरोधी गुट
- Advertisement -

जदयू की अंदरूनी सियासत पर नीतीश की चोट

दरअसल नीतीश ने पार्टी में वह दांव चला जिससे जदयू के दोनों गुटों को समझ नहीं आ रहा कि वे जश्न मनाएं या मातम। जदयू के लोग अपने अपने हिसाब से इसकी समीक्षा में लगे हैं। जी हां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बतौर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो निर्णय किया है उससे दोनों गुटों में उत्साह है। जहां तक जदयू की अंदरुनी सियासत की बात है तो पार्टी में दो गुट जगजाहिर हैं। इसमें एक गुट ऐसा है जो समता पार्टी के काल से नीतीश कुमार के साथ चल रहा है। जबकि दूसरा गुट वह है जो अन्य दलों से आए ऐसे नेताओं से बना है जो जदयू में आए और नीतीश कुमार की किचन कैबिनेट में शामिल हो गए। सियासी गलियारों में पहला गुट जहां कोर ग्रुप वाला माना जाता है जबकि दूसरे गुट को लोग भूंजा पार्टी समूह के रूप में इंगित करते हैं।

रोयें या गायें, कंन्फ्यूजन में पार्टी के दोनों गुट

बहरहाल, जदयू की गुटबाजी तब—तब सतह पर दिखी, जब दोनों गुटों के किसी भी नेता से कोई थोड़ी सी भी चूक हुई। बात मंत्री अशोक चौधरी की करें तो उनके कई प्रकरण सामने आये हैं जिसे पार्टी के लिए विरोधी गुट ने हानिकारक करार दिया। चाहे अशोक चौधरी की ललन सिंह से तकरार का मामला हो या चिराग का करीबी बन बेटी शांभवी चौधरी के लिए समस्तीपुर से टिकट का जुगाड़ करना या फिर जहानाबाद का भूमिहार प्रकरण और अब ताजा कविता प्रकरण, इन सबके बाद जदयू में आया भूचाल सबके सामने है।

अशोक चौधरी पर दो फाड़ होने से बची पार्टी

हाल के कविता प्रकरण के बाद जदयू का एक गुट जो अशोक चौधरी को गुड बुक में नहीं रखता, वह तो मान के चल रहा था कि अशोक चौधरी का अब तो खेल खत्म। नीतीश कुमार को डायरेक्ट हिट कर अशोक चौधरी ने अपनी शामत बुला ली है। और अब बस नीतीश कुमार उनका सियासी इलाज कर ही देंगे। कहा तो यह भी गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कविता प्रकरण के बाद तुरंत अशोक चौधरी को अपने सरकारी आवास बुलाया और जबर्दस्त फटकार लगाई। तब उनके विरोधियों को लगा आज तो सफाया तय है।

- Advertisement -

नीतीश के फैसले को अपने पक्ष में बताने की होड़

लेकिन अशोक चौधरी तो सीएम हाउस से जिस अंदाज में प्रफ्फुलित होते हुए निकले और फोटो भी खिंचवाई तो मामला कुछ समझ में नहीं आया। इसके अगले ही दिन नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को लेकर एक नया फैसला भी ले लिया। इस फैसल के तहत अशोक चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेवारी दी गई। लेकिन इस फैसले के भी दो अर्थ निकाले जाने लगे। अशोक चौधरी और जदयू का एक गुट इसे उनका पार्टी में प्रमोशन करार दे रहा है। साफ है कि राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद अशोक चौधरी की मुस्कान अपने तमाम विरोधियों को परास्त करने के लिए काफी है। लोजपा सांसद और अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर एक कविता के जरिए अपने पिता के विरोधियों को एक बड़ा संदेश दे डाला।

इस आधार पर मंत्री चौधरी का डिमोशन बता रहा विरोधी गुट

दूसरी तरफ जदयू का दूसरा खेमा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने को अशोक चौधरी का डिमोशन बता रहा है। इस गुट का कहना है कि अशोक चौधरी अपने डिमोशन से खुश हैं तो कोई क्या कर सकता है? अशोक चौधरी तो कोई अकेले राष्ट्रीय महासचिव नहीं हैं? इनके पहले दो महासचिव बन चुके हैं। पहले मनीष वर्मा। फिर हाल ही में जेडीयू में आए श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। वे तीसरे नंबर के राष्ट्रीय महासचिव हैं। दुनिया को पता है राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के रहते कोई भी क्या अपने मन की कर पायेगा? विरोधी खेमा यह भी कह रहा कि राष्ट्रीय महासचिव रहने पर अशोक चौधरी का मंत्री पद जाना तय है। अब तक जेडीयू के इतिहास में कोई भी राष्ट्रीय महासचिव मंत्री नहीं रहा है। एक चर्चा तो यह है कि इन्हें झारखंड का प्रभारी बना कर बिहार की राजनीति से अलहदा न कर दिया जाए।

- Advertisement -

स्पष्ट है कि अशोक चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर नीतीश ने वह कलाकारी दिखाई जिससे पार्टी के सारे क्षत्रप खुश भी हैं और नाखुश भी। जदयू के दोनों गुटों में से किसी भी गुट को यह समझ नहीं आ रहा कि वे रोयें या गायें। यानी सब काफी कन्फ्यूज हैं। यही तो नीतीश कुमार की सियासी महारथ है जिसमें वे एक झटके में सबको ऐसे दोराहे पर ला खड़ा कर देते हैं जहां गुटबाजी के लिए कोई जगह ही नहीं बचती।

TAGGED: अशोक चौधरी, कंफ्यूजन, गुटबाजी, जदयू, नीतीश कुमार, प्रमोशन या डिमोशन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!
देश-विदेश राजनीति राजपाट
रोपनी, वैशाली, डीएम, बिदुपुर, धान, खेत
क्या हुआ जब धान रोपने खेत में उतर गईं वैशाली DM वर्षा सिंह…
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमानाथ महादेव मंदिर में की पूजा, स्वागत को घंटों इंतजार करते रहे कार्यकर्ता
बिहारी समाज
अधिवक्ताओं ने राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा को दी बधाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
दीपक प्रकाश, मंत्री पद, NDA, MLC, देवेश कुमार
देश-विदेश

दीपक प्रकाश का मंत्री पद बचाने को रेस हुआ NDA, MLC देवेश कुमार खाली करेंगे सीट!

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिना किसी सदन के सदस्य निर्वाचित हुए मंत्री पद…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, साधू भेष, संसद, दान, चंदा चोरी, राम मंदिर
देश-विदेश

संसद में साधू बनकर क्यों पहुंचे पप्पू यादव? सांसद देने लगे दान तो हुई छीनाझपटी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव आज साधू बाबा की वेषभूषा में…

By Amit Dubey
प्रशांत किशोर, SHO, बहस, वीडियो, वायरल, बांकीपुर, चुनाव
देश-विदेश

SHO और प्रशांत किशोर के बीच जमकर बहसबाजी, वीडियो वायरल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में दिन के 1 बजे तक करीब 20 प्रतिशत…

By Amit Dubey
JDU, हाईलेवल, मीटिंग, नीतीश, आवास, निशांत, बनेंगे मंत्री
बिहारी समाज

नीतीश कुमार को अभी 5 साल और CM रहना चाहिए था, बांकीपुर में भाजपा की जीत तय : उषा देवी

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?