नवादा : जिलांतर्गत हिसुआ के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी रंजीत जैन ‘बब्लू’ को सर्वसम्मति से हिसुआ जैन समाज-सह-श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर समिति के मंत्री के रूप में चयनित किया गया है। वे तत्कालीन मंत्री स्व. हेमेंद्र जैन के पुत्र हैं। पिता स्व. हेमेंद्र के निधन के बाद यह पद रिक्त हुआ था। इस आलोक में स्थानीय जैन समाज ने एक सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित कर रंजीत जैन ‘बब्लू’ को हिसुआ जैन समाज-सह-श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर के मंत्री के रूप में चयनित किया।
मंत्री के रूप में निर्विरोध चयनित रंजीत जैन ‘बब्लू’ ने समाज एवं मंदिर हित की दिशा में अपना प्रत्येक संभव योगदान देने का आश्वासन दिया। स्थानीय जैन समाज के साथ ही नवादा जैन समाज के प्रतिनिधि एवं भगवान महावीर प्रथम साधना स्थली, पावापुरी के महामंत्री पत्रकार दीपक जैन ने रंजीत जैन ‘बब्लू’ के निर्विरोध मंत्री चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है एवं उन्हें बधाई देते हुए उनके मंत्रीत्व में समाज व मंदिर के उत्तरोत्तर विकास की कामना की है।
भईया जी की रिपोर्ट