नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण स्तर पर सैकड़ों एकड़ बिहार सरकार की भूमि पर अवैध कब्जा प्रशासन मुक्त कराने में दिलचस्पी नहीं ले रही है। ऐसे में प्रशानिक उदासीनीता का बली ब्लॉक अंचल और थाना कार्यालय के समीप परती बिहार सरकार भूमि पर कब्जा को ले ईंट, बालू, छड़ आदि समग्री स्टोर कर निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है।
इस बावत सिरदला अंचल अधिकारी भोलाजी, राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार रंजन के अनुपस्थित रहने के कारण अवैध दखल कब्जा को ले दर्जन भर स्थल पर सड़क किनारे, नदी किनारे, आहर भिंड पैन के भिंड आदि स्थलों पर बिहार सरकार, तो कही पीडब्लूडी कि भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया जा जा रहा है। स्थानीय बुद्धिजीवियों ने रजौली विधायक, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, जिलाधिकारी नवादा से सिरदला अंचल का विस्तार पूर्वक जाँच कर कार्यालय के आसपास की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाकर सरकारी भूमि को सुरक्षित किये जाने कि मांग की है।
भईया जी की रिपोर्ट