CSDS-NDTV सर्वे में बतौर PM नीतीश फिसड्डी, महज 1% लोगों ने किया पसंद

0

नयी दिल्ली/पटना : बिहार के मुख्यमंत्री के मिशन-2024 मुहिम के लिए बड़ी खबर है। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास कर रहे बिहार सीएम को एक सर्वे के नतीजों में बड़ा झटका लगा है। कर्नाटक में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत से उत्साहित नीतीश के जोश पर बड़ा ब्रेक लगा जब कर्नाटक चुनाव के बाद CSDS और NDTV की तरफ से कराए गए एक सर्वे ने उन्हें बतौर पीएम महज 1 प्रतिशत लोगों की पसंद बताया। इस सर्वे में PM मोदी अभी भी बतौत प्रधानमंत्री लोगों की पहली पसंद के रूप में सामने आये हैं।

कर्नाटक की हार के बावजूद भाजपा की बल्ले-बल्ले

सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा चुनाव में विपक्ष की तमाम गोलबंदी के प्रयासों के बावजूद भाजपा नंबर वन पोजिशन पर है। जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले कांग्रेस से उसकी बढ़त का भी एक लंबा फासला बरकरार है। सर्वे के नतीजों में देश के 43 फीसदी लोगों ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है। विपक्षी गठबंधन को 38 फीसदी लोगों ने पसंद किया लेकिन यह आंकड़ा कांग्रेस के नेतृत्व में एकजुट विपक्ष का है। अगर विपक्षी दल अलग—अलग लड़े और गठबंधन नहीं हुआ या कमजोर हुआ तो यह ग्राफ और नीचे गिर सकता है।

swatva

PM मोदी को सबसे ज्यादा 43 फीसदी लोगों का सपोर्ट

CSDS और NDTV के सर्वे का एक और चौंकाने वाला नतीजा यह सामने आया कि यदि आज चुनाव हो जाए तो 40 फीसदी लोग भाजपा के पक्ष में वोट डालेंगे जबकि कांग्रेस को सिर्फ 29 प्रतिशत ही मत नसीब होंगे। यह सर्वे पिछले ही हफ्ते कर्नाटक चुनाव के नतीजे आने के बाद भारत के 19 राज्यों में कराए गए थे। इसमें सबसे अहम कि पीएम के तौर पर कौन सबसे ज्यादा पसंद है, इस सवाल पर भी पीएम मोदी काफी मजबूत स्थिति में हैं। उन्हें 43 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।

क्या है राहुल, ममता और केजरीवाल का पोजिशन

वहीं इस सर्वे में राहुल गांधी को 27 फीसदी, ममता बनर्जी और केजरीवाल को 4—4 फीसदी तथा सपा के अखिलेश यादव को 3 फीसदी लोगों ने बतौर पीएम वोट किया। सबसे फिसड्डी तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार रहे जो इस समय विपक्षी एकता की मुहिम चला रहे हैं। उन्हें बतौर पीएम देश के महज 1 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया।

Leave a Reply