Home Trending पति को जेल में बंद देख महिला हुई बेसुध, उड़ गए प्राण...

पति को जेल में बंद देख महिला हुई बेसुध, उड़ गए प्राण पखेरू

0

भागलपुर : भागलपुर में एक गर्भवती महिला की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। महिला अपने पति से मिलने जेल गई थी जहां उसे अपने पति को सलाखों के भीतर देख ऐसा सदमा लगा कि वह वहीं गिर गई और दम तोड़ दिया। महिला का नाम पल्लवी और जेल में बंद उसके पति का नाम गुड्डू यादव बताया जाता है। दोनों ने कुछ साल पहले ही लव मौरिज की थी। हाल में एक जमीन विवाद में उसके पति को पुलिस ने जेल भेज दिया था।

जानकारी के अनुसार महिला बीते दिन मंगलवार को पति से मिलने जेल पहुंची और जैसे ही उसे वहां देखा वह वहीं गिर पड़ी। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी और उसके गर्भस्थ शिशु को नहीं बचाया जा सका।

भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू यादव और घोघा जानीडीह की पल्लवी यादव की दो साल पहले लव मैरिज शादी हुई थी। एक जमीन विवाद में गुड्डू यादव करीब आठ महीने से जेल में है। मामले में गुड्डू के भाई विक्की यादव ने बताया कि पुलिस की मनमानी के चलते उसकी भाभी की जान गई है। उसके भाई को पुलिस ने बेवजह जेल भेज दिया।

NO COMMENTS

Leave a Reply

%d bloggers like this: